फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवकों को पीटा

Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार स्थित एक मकान में घुसकर कुछ लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। आरोपी एक युवक के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला संभल के कंदर की भूड़ के गांव चकिया निवासी आशु त्यागी ने बताया की वह कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेरिनो इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हेल्पर है। आनंद विहार स्थित एच ब्लाक में वह संभल के गांव सलारपुर निवासी अमित के साथ रहता है। 25 मार्च की रात अमित के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि वह संभल के गांव सलारपुर खुर्द निवासी प्रदीप कुमार बोल रहा है। अमित उस समय सो रहा था, जिसके बाद प्रदीप ने अमित से बात कराने की जिद की। जागने से मना करने पर आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि देर रात प्रदीप अपने दोस्त जिला संभल के गांव भागलपुर वासली निवासी देविंदर बागा उर्फ सोनू, जिला अमरोहा के गांव नाजरपुर निवासी अनिल, गांव नगलिया के छोटू व दो अज्ञात साथियों के साथ उसके मकान पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर आरोपियों ने ईंटों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पीटने के बाद उसके गले से सोने की चेन भी लूट ली।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में चार नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें