फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी की मौत: ट्रैक्टर को ओवर ट्रेक करने के चक्कर में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो की मौत और चार घायल

Mon, 04 Mar 2024 09:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने यशपाल और मासूम बच्ची इंदू को मृत घोषित कर दिया, जबकि कौशल की हालत चिंताजनक बनी है। 
विज्ञापन
आमने-सामने टकराई दो बाइक में पिता-पुत्री की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा में परतापुर और शामली गांव के बीच ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें मासूम बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओ समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का रामा और जीएस अस्पातल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

गाजियाबाद मुरादनगर की कृष्णा कॉलोनी निवासी यशपाल (36) की अचपल गढी गांव में ससुराल है। रविवार को यशपाल ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह शामिल होने के लिए आया था। सोमवार शाम पत्नी कौशल और नौ वर्षीय बच्ची इंदू को बाइक पर लेकर अपने घर मुरादनगर वापस जा रहा था। 

परतापुर और शामली गांव के बीच ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक सामने आ रही बाइक से टकरा गई। सामने से आ रही बाइक पर शामली निवासी केशव, उसकी मां सविता और चचेरा भाई अन्नू सवार थे। टक्कर इतनी भयंकार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने यशपाल और मासूम बच्ची इंदू को मृत घोषित कर दिया, जबकि कौशल की हालत चिंताजनक बनी है। जिसका रामा अस्पताल और केशव, अन्नू और सविता का जीएस अस्पातल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक किसी के भी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें