फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Thu, 06 Nov 2025 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार की देर शाम झड़ीना नहर पटरी पर पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें कोतवाली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस झड़ीना नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस्लामुद्दीन निवासी गांव राधना थाना किठौर जनपद मेरठ और आजाद उर्फ एजाजा निवासी गांव जेई नंगला थाना भावनपुर जनपद मेरठ बताए है। दोनों बदमाश वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर में रह रहे हैं। सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें