फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे खड़ी बाइक में दो युवकों ने लगाई आग

Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को खादर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बाइक में दो युवक आग लगाकर भाग गए। राहगीरों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गढ़ खादर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर से होकर मेरठ के किला मवाना को जाने वाले मार्ग पर पुल के निकट बुधवार को दो युवक बाइक से पहुंचे, उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। कुछ देर बाद युवकों ने बाइक में आग लगा दी और खेतों में घुसकर वहां से भाग गए। बाइक में आग लगी देखकर राहगीरों और आसपास के खेतों में मौजूद किसान वहां पहुंचे, उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग बुझने तक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिसकर्मी बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बाइक को आग लगाने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है, जिनके पकड़े जाने पर ही हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें