फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजे पर डांस करने पर हुआ विवाद, चाकू लगने से दो घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती व बराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट व चाकू चल गए। इसमें दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला मेरठ के नंगलामल से गांव सपनावत में बरात आई थी, जिसमें डीजे पर डांस करने को लेकर गांव सपनावत निवासी राहुल व अमित निवासी नंगलामल का विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद चाकू भी चले, जिसमें राहुल व अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें