फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि फैक्टरी का संचालन करने वाला सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह पिस्टल, तीन रिवाल्वर, दस तमंचे, एक पोनिया, एक बंदूक, दो अधबने पिस्टल व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी पटनीश कुमार व स्वाट टीम प्रभारी नजीर अली खान की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात पशुधन कृषि केंद्र परिसर स्थित खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने यहां से वाहिद उर्फ इल्लो पुत्र मोहम्मद अली व शाकिब पुत्र अनुवार निवासीगण गांव नाहली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फैक्टरी का संचालन करने वाला सरगना कासिफ पुत्र जमील अंसारी निवासी मोहल्ला फकरुद्दीन अली अहमदनगर मेरठ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

पांच से छह हजार में बेचते थे तमंचा
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरगना के साथ मिलकर डिमांड आने पर हापुड़, गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में प्रत्येक पिस्टल को 45-50 हजार, रिवाल्वर को 35-40 हजार, पोनिया को 15-20 हजार व तमंचे को 5-6 हजार रुपए में बेचकर धन कमाते थे। बरामद अवैध हथियार में एक पिस्टल नोएडा व एक रिवाल्वर अन्य जिले से चोरी की प्रतीत हो रही है। रिवाल्वर के सीरियल नंबर को खरोंचा गया है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोपियों पर दर्ज हैं मुकदमे

आरोपी वाहिद उर्फ इल्लो पर पांच व शाकिब पर छह मुकदमे जिला गाजियाबाद में दर्ज हैं। पुलिस फरार सरगना कासिफ की तलाश में जुटी है। वहीं, एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें