स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में करीब बीस सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जबकि 1635 लोगों ने शौचालय बनवाने के लिए आवेदन किया है।
दो अक्तूबर 2014 को केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया। इसके तहत नगर और ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच करने जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का पांच वर्षों में निर्णय लिया गया।
इस योजना के तहत कच्चे शौचालयों को पक्का कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए पालिका ने शहर के सभी 36 वार्डों में सर्वे कराया जिसमें 1635 लोगों ने शौचालय बनाने के लिए आवेदन किया।
मुख्य सफाई मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो आवेदन आए हैं उनके अनुसार शौचालय बनवाए जाएंगे। जबकि इस योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में करीब बीस सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है।