फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू के धरने में उठा नलकूप बिल घोटाला

विज्ञापन
भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद एसडीए श्रीराम। स्रोत संगठन
विज्ञापन
हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें ऊर्जा निगम में नलकूप बिल घोटाले को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


भाकियू के नवनियुक्त युवा एनसीआर अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि नलकूप बिल घोटाले में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। प्रशासन की ओर से थोड़ा सहयोग भी मिला है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विपरीत किसानों को दोबारा नोटिस मिलने शुरू हो गए हैं, जिसे किसान किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।

मंडल सचिव ललित चौधरी ने कहा कि किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर आलू किसानों को ठगा जा रहा है। मंडल महासचिव भवेन्द्र सिसौदिया, वरिष्ठ पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी विनय बाना ने कहा कि हमारी मांगे स्पष्ट हैं। प्रशासन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए अगली वार्ता से पहले समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान लोकेश प्रधान, पोदन प्रधान, रामकुमार त्यागी, शाहरुख प्रधान, दीपक प्रधान, शोकीन प्रधान, शेखर चौधरी, जगशरण सैनी, मनिंदर मसंद, विनोद धारीवाल, सुनील टाइगर, भानु सिद्धू, गौरव, अखिल चौधरी, डॉ. मतलूब, सतबीर चौधरी मौजूद रहे।

-

-डीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष-

हापुड़। देहरा बवाल को लेकर सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर सोमवार को डीएम से मिले। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना में राजनीतिक षडय़ंत्र की भी संभावना है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें