फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टेक्सटाइल सेंटर पहुंचते ही उपाध्यक्ष के सामने फूटा कारोबारियों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर में सोमवार को पहुंचे हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र के सामने व्यापारियों ने बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने पार्क, गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और पेयजल संकट समेत कई समस्याएं मौके पर दिखाईं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष को सेंटर का भ्रमण कराया। व्यापारियों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। टेक्सटाइल सिटी में पार्क का निर्माण हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उसमें जलभराव की समस्या पूरे वर्ष बनी रहती है।
पेयजल समस्या के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि टेक्सटाइल सेंटर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से कारोबारियों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। इस पर उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें