फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रक

Sat, 07 Sep 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित सरावा गांव के पास तेज रफ्तार सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सेब ले जाते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कश्मीर से एक ट्रक सेब लेकर कानपुर के लिए जा रहा था। मोदीनगर रोड स्थित गांव सरावा के पास अनियंत्रित होकर सेब से भरा ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन हादसे के बाद यहां पहुंचे कुछ लोग सेब उठाते हुए दिखाई पड़े। किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें