फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर तिराहे पर मनचलों से छात्राएं परेशान

Tue, 06 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
eve teasing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नक्का कुआं मंदिर के पास तिराहे पर खड़े मनचलों से परेशान दुकानदारों और शिक्षकों ने पुलिस बूथ बनाने की मांग की है। मंदिर के पास कई शिक्षण संस्थाएं हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय मंदिर के पास और तिराहे पर मनचलों का जमावड़ा लग जाता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कुछ युवा तो बाइकों पर सवार होकर स्टंट करते हैं।  मनचलों की हरकतों से परेशान छात्राएं स्कूल जाने से कतराने लगी हैं। कमलावती मदन लाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि उक्त मार्ग पर सुबह के समय मांर्निंग वॉक के लिए सैकड़ों महिला पुरुष इस तिराहे से गुजरते हैं।

उक्त मार्ग पर बाइकर्स द्वारा चैन स्नेचिंग और कुंडल झपटने जैसी घटनाएं भी हो चुकी है। मनचलों के आतंक से तिराहे के पास दुकानदार और मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं। जिसे निजात दिलाए जाने के लिए उन्होंने मंदिर तिराहे पर पुलिस बूथ बनाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष संगीता पुरूषोत्तम का कहना है कि पुलिस बूथ बनने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी।

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि जल्द से जल्द मंदिर के पास पुलिस बूथ बनवाया जाएगा। मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें