फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्रियों को ट्रेन में मिलेगा गुणवत्ता पूर्ण भोजन

Wed, 12 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
food - फोटो : getty images
विज्ञापन
यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन देने के लिए रेलवे प्रशासन ट्रेनों में छापामार अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पैंट्री कार में भी भोजन की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे ने स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। इससे यात्रियों को काफी हद तक सफाई मिल रही है लेकिन गुणवत्ता पूर्ण भोजन अब भी नहीं मिल पा रहा है। ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों द्वारा बेचे जा रहे खाने की क्वालिटी बेहद खराब होती है।

वहीं कुछ ट्रेनों के पैंट्री कार से भी यात्रियों को बढ़िया खाना नहीं मिल पा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने छापामार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्टेशन पर बिकने वाले खाने की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में खाना उपलब्ध करवाने वाले चिह्नित स्टेशनों के बेस किचन की भी जांच होगी। इसके अलावा रेलवे की टीम छापेमारी कर अवैध वेंडरों को पकड़ने का काम करेगी। स्टेशन पर साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस संबंध में डीआरएम प्रमोद कुमार ने कहा कि खाने की गुणवत्ता को लेकर रेलवे गंभीर है। टीम पैंट्री कार व स्टेशन पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। कोई भी अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें