सिंभावली। चीनी मिल के क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई के काम का भुगतान न मिलने से ट्रांसपोर्टरों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों ने काम बंद कर मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सलीम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई के लिए करीब 200 ट्रकों का संचालन हो रहा है, रोजाना ट्रकों के माध्यम से मिल में गन्ना पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद भी चीनी मिल प्रबंधन उनका भुगतान करने के लिए तैयार नहीं है। वीरेश चौधरी ने बताया कि पिछले और वर्तमान पेराई सत्र में दो करोड़ रुपये भी अधिक का बकाया चीनी मिल पर है। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों को वाहनों में डीजल डलवाने और चालक व क्लीनरों का भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जिसे लेकर कामकाज बंद कर हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं कराया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ट्रकों का संचालन मानकों के अनुसार कराया जाता है, इसके बावजूद भी एआरटीओ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान सुभाष प्रधान, राशि, मुजम्मिल, टीटू, जसवीर सिंह, राजू प्रधान, कर्मवीर सिंह, शोएब अली मौजूद रहे।