फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिवहन निगम को नहीं मिल पा रहे संविदा चालक, संचालन हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन निगम में चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चालकों की कमी दूर करने के लिए हापुड़ डिपो में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं लेकिन चालक आवेदन में रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन होता है। लेकिन पिछले छह माह से डिपो में करीब 25 चालकों की कमी के कारण रोजाना ही बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में करीब 20 बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रहती है, जबकि सड़कों पर यात्रियों को बसों की किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

चालकों की कमी दूर करने और बसों का संचालन सुधारने के लिए परिवहन निगम ने जून माह में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं और ड्राइविंग टेस्ट के लिए सप्ताह में दिन भी निर्धारित किया हुआ है। लेकिन चालक आवेदन में रूचि नहीं ले रहे हैं और सप्ताह में एक-दो ही आवेदन मिल रहे हैं। इनमें से भी आवेदक ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में हाजिर नहीं होते हैं। चर्चा है कि रोडवेज बसों के चालान, डीजल औसत और लोड फैक्टर के कारण मानदेय में कटौती के कारण चालक निगम की बसों पर चालक बनने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परिवहन निगम में चालकों की कमी दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है जबकि आयु 23.5 वर्ष से अधिक व लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही दो वर्ष से अधिक अनुभव के साथ भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। डिपो परिसर में 12, 19 व 27 जून को प्रथम ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से चालकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें