पिलखुवा के रिलायंस रोड पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।संवाद
हापुड़। चूहे की बीट, गंदगी मिलने और मिलावट के शक पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गांव भोवापुर में एक कंपनी में रखी 944 किलोग्राम सॉस सीज कर दी। इसके अलावा छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम ने गंदगी पर संचालक को नोटिस जारी किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को टीम ने धौलाना में रिलायंस रोड पर स्थित भोवापुर में होली लैंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा गया। इस दौरान खाद्य विभागों पर डाली गई एक्सपायरी तारीख और अन्य जांच की। टीम ने खाद्य विभागों के आसपास और चूहे की बीट मिलने पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के खाद्य पदार्थों से बीमारी फैल सकती है। इस पर टीम ने करीब एक लाख रुपये रुपये की कीमत की 944 किलोग्राम सॉस को सीज किया। इसके अलावा पेरी-पेरी मसाला सहित सॉस के छह नमूने लिए हैं।
मामले में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार छापा मारी जारी है। मिलावट मिलने के शक और गंदगी पर सॉस को सीज किया गया है। इसके अलावा पेरी-पेरी मसाला सहित सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।