फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धुआं उगल रही ट्रांसफार्मर की लीड, दुकानदारों में दहशत

विज्ञापन
गढ़ के मेला मार्ग पर खेत में  लगाए गए फेरोमेन ट्रेप। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित आंबेडकर मार्केट के बाहर रखा ट्रांसफार्मर दुकानदारों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। ट्रांसफार्मर लोहे की जाली में रखा हुआ है। इससे जुड़ी मोटी लीड से निकल रहा धुआं और खुले नंगे तार हादसे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कई बार तारों से चिंगारी निकल चुकी है और बरसात के मौसम में लोहे की जाली में करंट उतर आता है। दुकानदार ईश्वर चंद्र कौशल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ लीड से लगातार धुआं निकल रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। प्रेम सिंह भारती, नेपाली, सोनू, लेटर सिंह तोमर, अखलाक, पिंटू सिंह तोमर, संजय, अशोक और नरेंद्र समेत अन्य दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर और खुले तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें