फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीटें फुल

विज्ञापन
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। छठ पूजा के चलते पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। आरक्षित टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री मजबूरी में जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के चलते अवध-असम एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इन ट्रेनों के स्लीपर कोच में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, एसी कोच में भी वेटिंग 50 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। त्योहार पर परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मामले में मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि छठ पूजा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी छह स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें