फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 11 वर्ष के बेटे को बाजार में छोड़कर चली गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला दवा लेने के लिए अपने 11 वर्षीय बेटे को साथ लेकर सिंभावली बाजार पहुंची थी। वहां पंजाब नेशनल बैंक के सामने बेटे को छोड़कर एक अज्ञात कार में बैठकर चली गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी पत्नी 11 नवंबर को अपने छोटे बेटे को लेकर घर से निकली थी। सिंभावली के भोवापुर-मस्तान नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक अज्ञात कार आकर रुकी। आरोप है कि उनकी पत्नी उसी का से कहीं चली गई।
इसके बाद बेटा किसी तरह घर पहुंचा और अपनी बहन को पूरी घटना बताई। शाम को काम से घर लौटे पति को बच्चों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर पत्नी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। आरोप है कि पत्नी घर में रखे दो लाख रुपये भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। टीम को महिला की तलाश के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें