फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: योगाभ्यास से मोटापा कम करने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
योग करते विद्यार्थी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। क्रीड़ा भारती हापुड़ व भारत विकास परिषद माधव हापुड़ के तत्वावधान में एकेपी इंटर कॉलेज में चल रहे योग शिविर में योगाभ्यास कराकर छात्रों को मोटापा कम करने की जानकारी दी गई।

योगाचार्य मोहित शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का ध्येय वाक्य योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ तय की गई है जो योग की सार्वभौमिकता को सिद्ध करता है। योग मानव जीवन को संपूर्णता प्रदान करते हुए संसार में प्रवृत्ति से निवृत्ति की ओर ले जाता है। योग प्राकृतिक रूप से सभी के लिए है जो सभी साधकों को एक समान लाभ देता है। अष्टांग योग से प्रत्येक मानव अपने जीवन को सुसंस्कृत बनाते हुए आत्मा का उत्थान करके चित्त की वृत्तियों पर नियंत्रण कर कैवल्य तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षिका ईश्वरी शिशोदिया ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे वह तनाव मुक्त जीवन जी सकें। योग प्रशिक्षिका प्रीति वर्मा द्वारा ध्यान के माध्यम से जीवन शैली और तनाव प्रबंधन, प्रतिरक्षा और हंसी योग को बढ़ावा देना सिखाया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिज्ञासा गर्ग, ब्रिजेश गर्ग, आशीष गर्ग, नीलम गुप्ता, मनप्रीत खैरा, सुनीता स्वामी, गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, परवीन कुमार, सुभाष खुराना, मयंक, सुभाष चंद सैनी, सरदार अनोखा खैरा, वारिस खैरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें