फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होली पर ट्रेनों में मारामारी, कोच के फर्श पर बैठकर कर रहे यात्रा

Tue, 11 Mar 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली का त्योहार मनाने के लिए नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ऐसे में पूर्वांचल दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची हुई। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की परेशानी का सबब बन रही है। ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्री कोच के फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों ने एक माह पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था। त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने घरों की तरफ रुख करना शुरु कर दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी दो होली स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिनका संचालन अलग-अलग तिथियों मेें होगा।

मंगलवार दोपहर नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। ट्रेन में पीछे ही यात्रियों की भीड़ थी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए भी धक्कामुक्की करनी पड़ी। साधारण कोच में यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण यात्री कोच के फर्श और पायदान पर यात्रा करने को मजबूर दिखाई दिए। लखनऊ की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों का यही हाल है।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि होली के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।



ट्रेन स्लीपर कोच थर्ड एसी

लखनऊ मेल 267 64

पद्मावत एक्सप्रेस 249 81

अयोध्या एक्सप्रेस 108 52

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 167 48

नौचंदी एक्सप्रेस 130 54

सद्भावना एक्सप्रेस 129 66

अवध असम एक्सप्रेस 119 57

गरीब रथ एक्सप्रेस 69





कोट -

सहरसा जंक्शन से अमृतसर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे, बनारस से चलकर नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे 10 मिनट, प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लालकुआं से आनंद विहार टर्मिनल जा रही आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट, नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें