फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब के नशे में युवकों ने कार सवार दपंती को पीटा

Tue, 11 Mar 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में शराब के नशे में धुत युवकों ने कार सवार दपंती को जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने पत्नी के साथ अभद्रता भी की। पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव औरंगाबाद निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर अपनी ससुराल पठानपुरा मेरठ से गांव गोहरा आलमगीरपुर होते हुए घर लौट रहे थे। गांव गोहरा आलमगीरपुर के पास पहुंचने पर विनय, कुलदीप व मोनू निवासी गांव गोहरा आलमगीरपुर ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर उन्हें व उनकी पत्नी को जमकर पीटा।

आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी भी की थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति की तहरीर पर विनय, कुलदीप व मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें