फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ से दस अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

Sat, 06 Apr 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ-आलमनगर रेलखंड में आठ से दस अप्रैल तक मरम्मत व विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। रेलवे ने तीन दिन के लिए चार जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से होगा। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी तीन दिन तक बदले समय से चलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस में रोजाना मुरादबाद, अमरोहा और लखनऊ के लिए सैकड़ों यात्री रवाना होता है। लेकिन आठ से दस अप्रैल के बीच राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित होने से रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 आठ अप्रैल को 45 मिनट, नौ अप्रैल को 15 मिनट व दस अप्रैल को 60 मिनट की देरी से चलेगी। लखनऊ से मेरठ जाने वाली गाड़ी संख्या 22453 आठ व नौ अप्रैल को 30 मिनट, जबकि दस अप्रैल को लखनऊ से 70 मिनट की देरी से चलेगी। इसके साथ ब्लॉक के चलते अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग आदित्य गुुप्ता का कहना है कि रेलवे लाइन पर होने वाले मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। प्रयास किया जा रहा है यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें