हापुड़। बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को बारिश के कारण चंपारण सत्याग्रह, काशी विश्वनाथ, अवध असम, नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे 20 मिनट, बनारस से चलकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, डिब्रूरुगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटे, मेरठ शहर से खुर्जा जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटे विलंब से चली। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। संवाद