फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चालक को आई झपकी...हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर बस, सात घायल

विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराते हाइवे पर पलटी बस में सवार घायल हुए यात्री।स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे 09 पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए लोगों को बस से बाहर निकाल। हादसे में सात लोग घायल हो गए। 25 सीटर बस में सभी लोग एक ही परिवार के व रिश्तेदार हैं। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तड़के करीब तीन बजे ट्रेवलर बस पश्चिमी दिल्ली के रानी गार्डन निवासी श्रद्धालुओं को लेकर कैंचीधाम और नैनीताल के लिए निकली थी। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर अचानक बस अनियंत्रित होकर घूमते हुए पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार वंश, नीरज, शालिनी, निशु, यशिका, रेनू व वीरेन कुमार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलाें को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के साथ क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया। सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि हादसा झपकी आने के कारण होने की संभावना है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें