फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल कर्मचारियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने टोल कर्मियों के कार्यशैली में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के युवा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार तेवतिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां उन्होंने डीजीएम दिनेश भनवाला को ज्ञापन दिया। विपिन ने कहा कि हाईवे पर आवागमन के दौरान टोल प्लाजा के बूथ पर कार्यरत कर्मचारी भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कर्मचारी किसान कार्ड को भी मान्यता नहीं देते हैं।
उन्होंने डीजीएम से कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार लाने की बात की। ऐसा न होने पर टोल प्लाजा पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। टोल डीजीएम दिनेश भनवाला का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, टोल पर कर्मचारी किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करते हैं। यदि किसी कर्मचारी ने अभद्रता की, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें