पिलखुवा। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 9 पर मंगलवार की सुबह ट्रक क्षतिग्रस्त नाले में फंस जाने से पलट गया। गनीमत रही की घटना में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इससे जाम की स्थिति बन गई। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर क्षतिग्रस्त नाले को ठीक करा दिया गया होता तो शायद ये हादसा न होता। ट्रक के पलट जाने से आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।