वझीलपुर बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों में मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार देहात क्षेत्रों को 18 घंटे आपूर्ति दिलाने के उद्देश्य से
इस बिजलीघर पर लगी पुरानी ओसीबी मशीनों को बदलकर नई वीसीबी मशीनें लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देहात क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाने के आदेश किए थे।
इस पहल को अमली जामा पहनाने की कवायद विद्युत निगम के अफसरों ने युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। 10 एमवीए क्षमता के वझीलपुर बिजलीघर पर पुरानी ओसीबी मशीनें लगी हुई हैं। 18 घंटे आपूर्ति दिलाने के दौरान इन मशीनों में समस्या बन सकती है।
ऐसे में विद्युत निगम के अफसरों ने इन मशीनों को बदलकर नई वीसीबी मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को बिजलीघर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।
इसके चलते गांव वझीलपुर, सूदना, मुरादपुर, खड़खड़ी, असरा, रजपुरा, दोयमी, धनौरा की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि भविष्य में ग्रामीणों को पुरानी ओसीबी मशीनों में फाल्ट से परेशानी न हो,
इस उद्देश्य से वीसीबी मशीनें लगाई जा रही हैं। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजलीघर को बंद रखा जाएगा।