फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट के लिए आज कराएं ओटीएस में रजिस्ट्रेशन

Thu, 19 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहात अंचल के घरेलू और नलकूप विद्युत कनेक्शन के बिलों पर शत प्रतिशत छूट को लेकर चलाई गई ओटीएस योजना डेट बढ़ाने के बाद भी फ्लॉप रही है। 10 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ दो करोड़ रुपये ही राजस्व जुटाया जा सका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ओटीएस में रजिस्ट्रेशन की अंतिम डेट है। इसके बाद किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। शासन की ओर से एक दिसंबर को ओटीएस योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत देहात अंचल के घरेलू और

नलकूप विद्युत कनेक्शन पर सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है, लेकिन किसानों की उदासीनता के चलते इस बार यह योजना सफल नहीं हो सकी है। शुरू में स्थानीय निगम अफसरों को मुख्यालय से 27 करोड़ रुपये वसूली का निर्देश मिला था,
विज्ञापन


लेकिन 31 दिसंबर तक महज डेढ़ करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी थी। इसके बाद मुख्यालय से लक्ष्य घटाकर 10 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। ओटीएस योजना की डेट बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई। बावजूद इसके अब तक सिर्फ दो करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है।

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि उपभोक्ता शुक्रवार को ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करवाकर सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट का लाभ उठा लें। ओटीएस की डेट में इस बार बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें