फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 09 Feb 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी से 917 पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथ के लिए रवाना होंगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिलेभर में 917 बूथ बनाएं गए हैं। इसमें हापुड़ में 337, गढ़मुक्तेश्वर में 317, धौलाना में 263 बूथ बने हैं, इन बूथों पर 3668 कर्मचारी, 393 माइक्रो ऑब्जर्वर, 190 वेब कास्टिंग अधिकारी, 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट,

30 जोनल मजिस्ट्रेट, 100 निगरानी उड़न दस्ता, वीडियो ग्राफी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन बूथों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार को हापुड़ नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बूथ पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारी भी तैयार हैं। शुक्रवार सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियां अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएगी।

एडीएम रजनीश राय ने बताया कि निर्वाचन संबंधी तमाम कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पोलिंग पार्टियों को इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें