फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें आज, लग सकता है जाम

Mon, 31 Oct 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैयादूज के चलते मंगलवार को बहनों को नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यातायात पुलिस ने जाम से निपटने की पुख्ता तैयारी की हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर ई रिक्शा का प्रवेश बंद रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, यातायात को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। शहर में जाम लोगों का सिरदर्द बन चुका है। आए दिन जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपावली पर जाम से निपटने को लेकर पुलिस सतर्क रही।

रविवार व सोमवार को चौराहों पर जाम देखने को नहीं मिला। हालांकि, अतरपुरा पर जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को भैया दूज है, ऐसे में जाम के झाम से शहरवासियों को जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर में तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, पक्का बाग आदि प्रमुख चौराहें हैं। शहर में मेरठ की ओर से आने वाले वाहन मेरठ तिराहे पर जाम में फंस जाते हैं। ये जाम तहसील चौराहे तक पीछा नहीं छोड़ता है।

भैयादूज पर बहन भाइयों को तिलक करने के लिए घरों से बाहर निकलेंगी, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इस दौरान जाम लगना तय माना जा रहा है।

गढ़ रोड फाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू तो हुआ है, लेकिन फाटक बंद होने से अक्सर जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि भैयादूज पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ई रिक्शा का संचालन तहसील चौराहे व मेरठ तिराहे पर बंद रखा गया है।

इसके अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी चौराहों पर तैनात किए जाएंगे। जाम से निपटने के लिए थानों व पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें