फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सर्राफ लगाएंगे जाम और रोकेंगे ट्रेन

Sun, 27 Mar 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी रेल और सड़क मार्ग करेंगे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए के विरोध में 26वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार से रेल और सड़क मार्ग जाम करने का निर्णय लिया। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


रविवार को सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सर्राफा बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने की मांग कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि अब तक शांतिपूर्ण बंद रहा है, लेकिन अब आंदोलन जल्द उग्र किया जाएगा। सोमवार से देशभर में रेल और सड़क मार्ग बाधित किए जाएंगे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, राहुल गुप्ता, रवि मोहन गर्ग, दीपक बंसल,नानक चंद शर्मा, गौरव गोयल, सुनील शर्मा, सचिन गर्ग, संदीप गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि सर्राफा बाजार पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया।

वहां पर जितेंद्र चौधरी, संदीप गुप्ता, विकास कालरा, सचिन गर्ग, नितिन गुप्ता, गौरव, राजीव जैन, संजय, राजकुमार वर्मा, शरद अग्रवाल, अमर शर्मा, आशीष वर्मा, संदीप गोयल, अभि शर्मा, अजयमंगल गुप्ता, सन्नी जैन, दीपक बंसल आदि रहे।

उधर, पिलखुवा में रविवार दोपहर मोहल्ला मंडी में  सर्राफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दिनेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, संपत,  विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, आदेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें