लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी की ओर से डा. निशि अग्रवाल की स्मृति में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ शनिवार को किया गया। अतिथि के रूप में पहुंचे जिला न्यायाधीश दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ज्ञान के समान इस विश्व में कुछ भी पवित्र नहीं है, अच्छी पुस्तकें संस्कार देती हैं। बच्चों में पुस्तकें के पढ़ने की आदत डालें।
जिला न्यायाधीश दीपक कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। डा. निशि की बड़ी बहन डा. हेमलता ने कहा कि निशी का जीवन बहुमुखी प्रतिभाओं से परिपूर्ण था।
वह एक लेखिका, पाठिका, कानूनविद्, ज्योतिषी, संगीतज्ञ होने के साथ विख्यात डॉक्टर भी थी। समाज को वह सर्वज्ञ ज्ञान का ज्ञाता बनाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि बड़ी बहन डा. विजयलक्ष्मी बहुत शीघ्र उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में पदासीन होने जा रही हैं। यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है।
डा. निशि के भाई संजीव कुमार ने कहा कि यह एकेडमी ज्ञान के प्रकाश को निरंतर आगे बढ़ाएगी। डा.निशि ने जीवन जीने का जो तरीका अपनाया उन्हीं मूल्यों को संस्कार के रूप में नई पीढ़ी को प्रदान करने के लिए यह संस्था प्रयत्नशील है।
दो दिवसीय मेले में साहित्य मंडल, राजा पाकेट बुक्स, एनबीटी, किताबघर, ज्ञानदीप आदि प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं। मेले में पांच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहां पर वरिष्ठ समाजसेवी राजकृपाल, डा. अशोक मैत्रेय, एसके कौशिक, चंद्र विजय, डा. सुनील शर्मा, डा. उमा, गरिमा सिंह, मनोज कुमार सिद्धू, नरेंद्र कुमार चौहान, इंद्रराज बांगा, जौली, मंजू आदि रहे।