फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 28 में से चार शिकायतों का हो सका निस्तारण

विज्ञापन
एसडीएम सभागार में लगे समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़ । संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार काे 28 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर मात्र चार का निस्तारण हो सका। समस्याओं का मौके पर निस्तारण न होने से फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। बार-बार शिकायत करने के बाद भी निस्तारण न होने से लोगों में गुस्सा भी व्याप्त है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर के सभागार में एएसपी विनीत भटनागर की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगाया गया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ममता देवी व कामिनी शर्मा ने वेतन संबंधी, हसनपुर निवासी रजनी ने रिपोर्ट दर्ज कराने, पीरनगर सूदना निवासी रीना देवी ने जलभराव से संबंधित, जरोठी निवासी लक्ष्मण स्वरुप शर्मा ने कार्रवाई से संबंधित, ग्राम भड़ंगपुर निवासी दिनेश गुप्ता ने जमीन का पैमाईश, माया देवी ने रुपये वापस दिलाने, गांव कांवी निवासी ज्ञानचंद ने जमीन से कब्जा मुक्त कराने, सिकंदर गेट निवासी शकील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराने, गांव बछलौता निवासी लोकेश ने गंदे पानी की निकासी, छज्जुपुरा निवासी सभासद भारती ने पाइप लाइन निर्माण व शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। इसके अलावा गांव अच्छेजा निवासी नीरज कुमार ने जमीन से कब्जा मुक्त कराने, माेहित शर्मा ने पुस्तकालय में पुस्तकें रखवाने व वाईफाई की सुविधा, लालपुर निवासी नाम सही दर्ज कराने के लिए, भगवती गंज निवासी अनुपमा ने कार्रवाई के लिए, मलकपुर निवासी हरदन सिंह ने नाम दुरुस्त कराने, अनवरपुर निवासी भीष्म तोमर ने नाम दुरुस्त कराने, हर्ष विहार निवासी चिंतामणि ने कानूनी कार्रवाई कराने, सुल्तानपुर निवासी नरगिस ने गांव में लाइट व खंभे लगवाने, गांव उपैड़ा निवासी ओमवती ने बंदर पकड़वाने, गांव अहमदनगर निवासी सुनील ने भूमि पर नाम दर्ज कराने, गांव नवादा निवासी दीपक कुमार ने हिस्सा सही कराने व अवैध कब्जे आदि मामलों में शिकायतें हुई हैं। इन सभी शिकायताें को संबोधित विभागों को भेजा गया है।

इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।



आत्मदाह की चेतावनी पर अलर्ट रहे अधिकारी

एक बुजुर्ग ने अपनी समस्या का समाधान न होने से नाराज होकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बुजुर्ग ने शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में यह चेतावनी जारी की थी। इसको लेकर अधिकारी अलर्ट पर रहे, लेकिन किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें