हापुड़। गांव धनौरा के यूके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को टी-20 मैच खेला गया। इसमें टाइगर क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में राइजिंग स्टार इलेवन को चार विकेट से मात दी। ऐशु गर्ग प्लेयर ऑफ द मैच बने।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। प्रियांशु शर्मा ने 42 और दीपांशु सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट क्लब के विराट चौधरी, नमन अग्रवाल और रिषभ सिंह ने टीम के लिए दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। अर्चित सिंघल ने 35, ऐशु गर्ग ने 28 व अंकुर चौधरी ने 22 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। टाइगर क्रिकेट क्लब के विजय ने तीन, शुभम अग्रवाल ने दो व सुदेश ने एक विकेट हासिल किया। अकादमी के मालिक अनुभव नरवाल ने ऐशु गर्ग को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।