फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी से गर्मी के तेवर पड़े ढीले

Mon, 04 Jun 2018 10:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आंधी से गर्मी के तेवर पड़े ढीले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बादलों ने शनिवार को तेज धूप और भयंकर गर्मी की राह रोक दी। दोपहर बाद बूंदाबंदी और तेज हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। शनिवार शाम मौसम खुशगवार बना रहा। उधर, गढ़ में भी धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हुई हैं।

विज्ञापन


इससे किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। अब बारिश होने से गेहूं की कटाई और निकासी में समस्या आएगी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। लेकिन यह स्थिति कुछ देर के लिए ही दिखाई दी।

थोड़ी देर के बाद ही बादल छंट गए और चिलचिलाती धूप ने उनका स्थान ले लिया। हालांकि दोपहर बाद बूंदाबांदी से गर्मी से राहत जरूर मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि तापमान बढ़ते ही हवा का दबाव कम हो गया।
विज्ञापन


पश्चिम से आ रही ठंडी हवा उत्तराखंड से लेकर पूर्वी यूपी तक साइक्लोन की एक चेन बनी हुई है। जिससे गरम और ठंडी हवाओं का टकराव होने पर आकाश में बादल छाने से अगले एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है।

इन दिनों तेज धूप और धूल से लोगों की आंखों में इंफेक्शन की शिकायत हो रही हैं। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों मरीज इस रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी में अच्छे किस्म के चश्मों का प्रयोग कर आंखों को काफी हद तक बीमारियों से बचाया जा सकता है।

इन दिनों सर्वाधिक आंखों में खुजली रोग से पीड़ित होने पर सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहर के निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.परमेंद्र का कहना है कि आंखों की खुजली का समय से उपचार नहीं कराने पर यह गंभीर हो सकती है। इस बीमारी से आंखों में सूजन आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें