फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ की मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक पक्ष में आईं

Fri, 04 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक पक्ष में आईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ की मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के कानून का समर्थन किया है। महिलाओं ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया है और हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन को कोर्ट में जमा करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन तलाक के शरई कानून को समाप्त करने को लेकर

इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन और विरोध का दौर जोरों पर चल रहा है। भले ही राष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिम महिलाओं से जुड़े कई संगठन तीन तलाक वाले कानून को समाप्त करने की जोरदार वकालत कर रहे हैंभ्।

लेकिन गढ़ क्षेत्र से जुड़ीं महिलाएं तीन तलाक के कानून को समाप्त करने की कवायद को सीधे तौर पर शरई कानून पर हमला करार दे रही हैं। सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा और रतूपुरा समेत कई गांवों में शुक्रवार को जमीयत उलमा ए हिंद के तत्वाधान में मुस्लिम महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


जिसके तहत घर घर जाकर महिलाएं एक-दूसरे को जागरूक कर तीन तलाक के कानून को समाप्त करने के पीछे शरई कानून से खिलवाड़ होने की साजिश बता रही हैं। खुरशैदी, फरहाना, शबनम, दिलजहां, गुलशन, सहाना, रुखसाना, जुबैदा, नूननिशां ने बताया कि तीन तलाक का कानून शरियत का अहम हिस्सा है।

जिससे किसी भी रूप में हो रही खिलवाड़ सरासर गलत और निंदनीय है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिलाओं को जागरूक कर उनसे हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, जिनसे जुड़े पत्र को कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीन तलाक के पक्ष में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें