फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में तीन लोगों को 10-10 साल की सजा

Thu, 09 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को दहेज हत्या के आरोपी पति, सास और ससुर को दोषी करार देते हुए उन्हें 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस पति को पहले ही जेल भेजा चुका है। सास और ससुर जमानत पर बाहर थे, फैसला आने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश तोमर और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता निधि यादव ने बताया कि जिला मेरठ के कस्बा किठौर के गांव तबियतपुर जैनूबी निवासी प्रेम सिंह ने अपनी पुत्री सोनिका का विवाह 06 जुलाई 2013 को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट के रामलीला ग्राउंड निवासी रोशन से किया था।

शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक और एलसीडी टीवी की मांग को लेकर सोनिका को प्रताड़ित करते थे।  27 दिसंबर 2014 को प्रेम सिंह को फोन पर बताया गया कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुत्री की मौत के बाद पीड़ित पिता ने पति रोशन, सास बबली और ससुर हरपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सास और ससुर को जमानत मिल गई थी।

बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार श्रीवास्तव ने तीनों को इस हत्या का दोषी पाया। उन्होंने तीनों को 10-10 साल का सश्रम कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सास और ससुर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें