फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हापुड़ में भी होंगे ई-चालान

Sun, 17 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब परिवहन विभाग भी कड़े कदम उठाने जा रहा है। जल्द हापुड़ में भी दिल्ली की तर्ज पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिये परिवहन विभाग को जल्द ही ई-मशीन मिलने वाली है। इसके लिये विभाग द्वारा वाहनों का डाटा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


अब अगर आप यातायात पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारियों को चेकिंग करता देखकर गच्चा देकर निकल गए तो भी आपका चालान आपके घर पहुंच सकता है।

परिवहन विभाग जिले में बहुत जल्द दिल्ली की तर्ज पर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इसके लिए परिवहन विभाग को बहुत जल्द शासन से ई-चालान के लिये मशीन मिलने वाली है।

सूत्रों की मानें तो वाहनों का सारा डाटा रजिस्टर में मेंटेन कर ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इस प्रकार की प्रक्रिया फिलहाल दिल्ली में ही चल रही है।

जिसके बाद यदि कोई वाहन चालक गच्चा देकर निकलता है तो उसका नंबर मशीन में फीड किया जाएगा। इसके बाद उसकी पूरी जानकारी अधिकारियों के पास आ जाएगी और उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें