फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत की सिंचाई करने गए तीन भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला

विज्ञापन
हमले में घायल नसीम।
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपला बंदपुर पबला में जमीन के विवाद में रविवार को खेत की सिंचाई करने गई तीन भाइयों नदीम, फहीम व नसीम पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नदीम व फहीम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हमला करने के बाद हमलावर गाली गलौज कर तीनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल नसीम ने बताया कि कुछ लोग उनके खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी उनका हमलावरों से विवाद हुआ था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

हमले में घायल नसीम।

हमले में घायल नसीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें