फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी एक लाख 55 हजार रुपये की मदद

विज्ञापन
पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि देते ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्तर प्रदेश सिख मिशन प्रभारी बृजपाल सिंह को एक लाख 57 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई। इस दौरान पंजाब में हालात सुधरने की लिए भी दुआ की गई।
विज्ञापन

शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने कहा कि पंजाब में भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई लोग बेघर हो गए और जान-माल का काफी नुकसान हुआ। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब के शाही इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मदद की अपील की थी। बृजपाल सिंह ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी।
इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सचिव डॉ. नजमुद्दीन हवारी, नायब शहर काजी मौलवी असद, डॉ अय्यूब मंसूरी, मोहम्मद इदरीश, हाजी सरफुद्दीन, शाहिद, रईसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खिदमत चैरिटी ग्रुप हापुड़ टीम की ओर से भी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि यूपी सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह को सौंपी गई। सरदार बृजपाल सिंह ने मुफ्ती खालिद कासमी और कारी अजीजुर्रहमान को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर हसरत चौधरी, आदिल कुरैशी, डॉ लईक, यासीन मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें