फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोकशी कर रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 11 Mar 2025 09:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव शोगढ़ के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के पास से एक गोवंश समेत कटान के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस सोमवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शोगढ़ के जंगल में कुछ लोग गोकसी करने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी गढ़ नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सलीम, गांव इनायतपुर निवासी मानू और विजय हैं। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर उनका साथी शरियत निवासी गांव सोगढ़ फरार होने में कामयाब हो गया। मौके से जीवित गोवंश को मुक्त कराते हुए पशु कटान के औजार भी बरामद किए गए हैं।

सीओ ने बताया कि चारों बदमाशों के खिलाफ गोवध निवारण, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गोवंश को गोशाला भिजवा दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें