पिलखुवा। भाड़ा लेकर कासगंज जा रहे ट्रक चालक ने कंपनी के बिजनेस हेड को ट्रक चोरी की झूठी सूचना दी। जांच में ट्रक चालक की सूचना फर्जी निकली। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गाजियाबाद की कंपनी के बिजनेस हेड वरुण सूरी ने बताया कि ट्रक चालक फिरोजाबाद टूंडला निवासी केशव राणा को खुर्जा से कासगंज भाड़ा पहुंचाने का काम मिला। चालक ने ट्रक के चोरी होने की सूचना दी। लेकिन जांच में पता चला कि वह ट्रक को अपने घर ले गया था। केशव ने पुलिस को डायल 112 से सूचना नहीं दी। वरुण ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।