फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी की विद्युत लाइन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अनवरपुर के जंगल से चोरी हुई विद्युत लाइन का पुलिस ने मंगलवार देर रात खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा, दो चाकू, दो जिंदा कारतूस, तार काटने का कटर, तार के पांच बंडल, और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब पुलिस टीम मोनाड यूनिवर्सिटी कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सफेद रंग की एक कार पुलिस को देखकर मोनाड की ओर भागने लगी। रेलवे फाटक बंद होने से कार रुक गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों मोहल्ला गढ़ी निवासी फरदीन, गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र फरीदनगर निवासी अनिल और पिलखुवा के मोहल्ला पुरा निवासी आरिश को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों के पास से अवैध असलहा और चोरी का सामान मिला। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि चार दिन पहले अनवरपुर के जंगल में खंभों से तार काटे थे, जिन्हें बेचने ले जा रहे थे। कार के कागज न दिखा पाने पर भी कार्रवाई की गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ विद्युत व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें