सिंभावली। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें उन्हें गाली से छलनी करने की धमकी लिखी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।
सुभाष विहार कॉलोनी निवासी कुशलपाल आर्य ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर का ताला लगा कर घर घूमने के लिए बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसके घर के दरवाजे के नीचे एक पत्र पड़ा मिला। जिसमें उल्लेखनीय था कि कुशलपाल आर्य, जिसके बाद अभद्रता भाषा लिखी हुई थी। बाद में लिखा था कि तुम पहले बच गए थे, लेकिन अब नहीं बचोगे। तुम हमें मिलोगे तो हम तुझे गोलियों से छलनी कर देंगे। तुझे हम नेता गर्दी सिखा देंगे। अगर यह बात पुलिस को बताई तो तेरी लाश तेरे खेत पर मिलेगी। भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वह भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और धमकी भरे पत्र को थानाध्यक्ष को दिखाया और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।