हापुड़। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर उर्फ दयानगर में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को जांच टीम गांव पहुंची और जांच की।
शिकायतकर्ता विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार द्वारा गांव में अवैध रूप से घरों के अंदर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। जबकि इसका भुगतान सरकारी धन से किया गया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी मनोज सिंह समेत तीन सदस्यीय टीम को जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को टीम ने विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान सुरेश, हरिराज सिंह, गिरिराज सिंह, रतिराम, हेमराज, संदीप, रविंद्र, नरेश मौजूद रहे। जांच अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया है। जिन रास्तों पर कार्य हुआ है, उनकी पैमाइश की गई है। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। संवाद