फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पार्किंग शुल्क को लेकर गंगानगरी में हुआ जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। शुक्रवार को शुल्क मांगे जाने पर भड़के हरियाणा के श्रद्धालुओं की ब्रजघाट पर पार्किंग कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मामला हाईवे किनारे अतिथि गृह के पास वाले पार्किंग स्थल का है। बताया जा रहा है शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से गाड़ी खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क मांगी गई, इस पर विवाद शुरू हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तीन पार्किंग कर्मियों को हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ कर दी।
वायरल वीडियो में हरियाणा के जनपद भिवानी के गांव लक्ष्मण की ढानी से आए श्रद्धालु अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि शुल्क मांगे जाने पर हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने गाली देते हुए धक्का मुक्की की थी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर तीन पार्किंग कर्मियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें