फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीएम कार्यालय से 50 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में चोरी

Fri, 24 Oct 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में डीएम कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता के निर्माणाधीन मकान से चोर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह मजदूरों के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी भाजपा नेता जयभगवान शर्मा उर्फ पिंटू का आनंद विहार एल ब्लॉक में तीन मंजिला मकान बन रहा है। मकान में फिलहाल बिजली की फिटिंग सहित एयर कंडीशनर लगाने का कार्य चल रहा है। मकान की रखवाली के लिए भाजपा नेता ने चौकीदार को रखा हुआ है। दिवाली मनाने के लिए चौकीदार निर्माणाधीन मकान का ताला लगाकर अपने गांव गया हुआ था। बृहस्पतिवार की देर रात चोर दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए। इसके बाद कीमती सामान चोरी कर भाग गए।
शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता मजदूरों के साथ मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। भाजपा नेता ने मकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें