फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान के बाहर रैंप बनाने के लिए दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव

Fri, 24 Oct 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मकान के बाहर रैंप बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पथराव में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी राकेश के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर राकेश अपने मकान के बाहर रैंप बनवा रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया। पथराव में राकेश व दूसरे पक्ष की लता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मारपीट व पथराव की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग यहां से भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें