ॉहापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी परिसर में एसडीएम सदर आवास के पास एक कैंटीन को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर कूमल कर यहां से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इससे पूर्व 14 जनवरी में भी चोरों ने एसडीएम न्यायिक के घर से गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी विकास जिंदल की नवीन मंडी परिसर में कैंटीन है। रविवार की देर रात करीब दस बजे विकास अपनी कैंटीन का ताला लगाकर घर चला गया था। सोमवार की तड़के उसके भाई ने कैंटीन को खोला और अंदर जाकर देखा तो कैंटीन में कूमल हो रखा था। गल्ले में रखी करीब सात हजार की नकदी व 18 हजार का सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।