फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व गहने चोरी

Mon, 23 Dec 2024 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। ताला बंदकर परिवार के साथ देवी दर्शन करने गए पुजारी हर्ष कौशिक के मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। मामले में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सर्वोदय नगर निवासी हर्ष कौशिक थाना परिसर में बने मंदिर में पुजारी हैं। रविवार रात मकान में ताला बंदकर वह परिवार के साथ देवी दर्शन करने चंडीगढ़ गए थे। आरोप है कि रात को चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी और बेड में रखी लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुजारी और पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुजारी का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। वह उस पर चोरी का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें